खरसिया नगर पालिका के नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
1 min read


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायगढ़, खरसिया: नगर पालिका खरसिया के नव-निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रदेश के कई सम्माननीय नेता, पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समारोह में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, राज्यसभा सांसद श्री कुमार देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद श्री राधेश्याम राठिया, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला अध्यक्ष श्री अरूणधर दीवान, श्री विजय अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री गुरुपाल सिंह भल्ला, श्री श्रीकांत सोमावार एवं श्री सुभाष पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नव-निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर उन्होंने नगर के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया।
इस भव्य आयोजन में नगर के नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नेताओं ने नगर के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को गति देने की प्रतिबद्धता जताई।








