कोरबा: शपथ ग्रहण समारोह में ज्योत्स्ना चरणदास महंत की फोटो के बावजूद कांग्रेसियों का प्रदर्शन




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में कोरबा सांसद ज्योत्स्ना चरणदास महंत की तस्वीर पंडाल में प्रमुखता से लगाई गई थी, साथ ही उन्हें पहली पंक्ति में स्थान भी दिया गया। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समारोह में विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे, उनका आरोप था कि आयोजन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उचित सम्मान नहीं दिया गया। हालांकि, समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, लेकिन यह प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया।


