August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह, महापौर संजू देवी राजपूत सहित  पार्षद लेंगे शपथ”

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा नगर निगम का शपथ ग्रहण समारोह आज भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में नव-निर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत सहित कुल  पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा।

इस समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण शाह जी और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके अलावा, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, वरिष्ठ नेता और अन्य गणमान्य व्यक्तित्व भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

समारोह का आयोजन सीएमडी फुटबॉल ग्राउंड, कोरबा में किया गया है, जहां दोपहर 3:00 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस शपथ ग्रहण समारोह को कोरबा के नागरिकों के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जिसमें स्वच्छ, सुंदर और विकसित कोरबा के संकल्प के साथ नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शपथ लेंगे।

नगर निगम के इस भव्य आयोजन को लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, और बड़ी संख्या में लोग इस समारोह के साक्षी बनने के लिए उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.