August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की बगिया कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी स्वाद और संस्कृति का संगम”

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा में मॉंडG फाउंडेशन सोसाइटी (NGO) द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की बगिया” कार्यक्रम में पारंपरिक व्यंजनों और लोक संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध व्यंजनों की विशेष श्रृंखला प्रस्तुत की गई, जिसमें डुबकी, भात, जोशिला भजिया सहित अनेक पारंपरिक स्वादिष्ट पकवानों ने लोगों का दिल जीत लिया।

 

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, हर्षिता पांडे तथा कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत और नरेंद्र देवांगन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसके अलावा, लोक संस्कृति से भरपूर सांस्कृतिक संध्या ने कार्यक्रम को और अधिक रंगीन बना दिया। पारंपरिक लोक गीतों और नृत्यों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया और छत्तीसगढ़ी स्वाद का आनंद उठाया।

कार्यक्रम का आयोजन मॉंडG फाउंडेशन सोसाइटी (NGO) के तत्वावधान में किया गया, जिसमें निधि तिवारी, भद्र बुंदेला और हेमा शर्मा का विशेष योगदान रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.