August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया श्रव्य यंत्र वितरण, वरिष्ठ नागरिकों के चेहरे पर लौटी खुशी

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, कोरबा द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत श्रव्य यंत्र (हियरिंग एड) का वितरण किया गया, जिससे कम सुनने वाले वरिष्ठ नागरिकों को नया जीवनदान मिला। इस कार्यक्रम में सोसाइटी के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया और प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।

श्रव्य यंत्र वितरण का कार्य गरिमा मेडिको के संचालक दिनेश कुमार सिंह के सहयोग से संपन्न हुआ। इस पहल से उन नागरिकों को लाभ मिला, जो सुनने में परेशानी का सामना कर रहे थे। श्रव्य यंत्र पाकर वरिष्ठ नागरिकों के चेहरे पर खुशी झलक उठी, क्योंकि अब वे पहले की तुलना में बेहतर तरीके से संवाद कर सकेंगे और सामाजिक जीवन में अधिक सक्रियता से भाग ले पाएंगे।

इस अवसर पर चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल ने गरिमा मेडिको का आभार व्यक्त किया और कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार की पहल आगे भी जारी रखी जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.