August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पाली में नए एसडीएम कार्यालय भवन का लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया उद्घाटन

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।**** कोरबा जिले के पाली में नवीन अनुभागीय कार्यालय (राजस्व) भवन का लोकार्पण प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस भवन का निर्माण लगभग 48 लाख रुपये की लागत से किया गया है, जिससे स्थानीय प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आमजन को सुविधा मिलेगी।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, एसडीएम पाली श्रीमती सीमा पात्रे, पाली नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

नवीन कार्यालय भवन के लोकार्पण से पाली क्षेत्र के निवासियों को राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ शीघ्रता से मिलेगा, जिससे सरकारी कार्यों में सुगमता आएगी। स्थानीय जनता ने इस पहल का स्वागत किया और सरकार द्वारा प्रशासनिक सुविधा बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.