महाशिवरात्रि पर गौशाला में गऊ माता की पूजा-अर्चना



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ राताखार स्थित मां सर्वमंगला गऊ सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने गऊ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान गऊ माता को प्रसाद खिलाया गया और उनकी सेवा का संकल्प लिया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से इस आयोजन में भाग लिया और गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। गौशाला प्रबंधन ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।



