August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कैग रिपोर्ट में खुलासा: केजरीवाल सरकार के घोटाले से दिल्ली को 2,026 करोड़ का नुकसान – अरुण साव

1 min read

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  रायपुर ****| छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कैग (CAG) रिपोर्ट के आधार पर केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने पिछले 10 वर्षों में शराब नीति, मुख्यमंत्री आवास, मोहल्ला क्लीनिक सहित कई मोर्चों पर भ्रष्टाचार किया, जिससे दिल्ली को सीधा ₹2,026.91 करोड़ का राजस्व नुकसान हुआ।

दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा ‘दिल्ली में शराब के विनियमन और आपूर्ति पर प्रदर्शन ऑडिट’ रिपोर्ट पेश की गई, जिसमें आप सरकार के घोटालों का खुलासा हुआ। श्री साव ने कहा कि भाजपा सरकार उन तमाम मुद्दों को उजागर करेगी, जिन्हें AAP सरकार ने लंबे समय तक दबाए रखा था।

कैग रिपोर्ट में बड़े खुलासे:

₹2,026.91 करोड़ का कुल राजस्व घाटा

₹941 करोड़ की अनुचित छूट चुनिंदा विक्रेताओं को दी गई

₹144 करोड़ का शुल्क नियमों के खिलाफ माफ

₹27 करोड़ के सिक्योरिटी डिपॉज़िट का दुरुपयोग

शराब नीति में गड़बड़ी:

थोक विक्रेताओं को खुदरा और निर्माण स्वामित्व की अनुमति, जिससे एकाधिकार और कार्टेल का निर्माण हुआ।

थोक व्यापारी मार्जिन 5% से बढ़ाकर 12% कर दिया गया।

कोई वित्तीय, आपराधिक या शोधन क्षमता की जांच नहीं की गई, जिससे AAP नेताओं से जुड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचा।

विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से नीति लागू की गई।

शराब की दुकानों को अवैध रूप से आवासीय क्षेत्रों में खोलने की अनुमति दी गई।

कैबिनेट प्रक्रियाओं का उल्लंघन:

मुख्य वित्तीय निर्णय कैबिनेट और एलजी को दरकिनार कर लिए गए।

एल-1 लाइसेंसधारकों को अपनी शराब की कीमत तय करने की छूट, जिससे AAP से जुड़े कारोबारियों को भारी मुनाफा हुआ।

3 थोक विक्रेताओं (इंडोस्पिरिट, महादेव लिकर, ब्रिंडको) ने आपूर्ति का 71% नियंत्रित किया।

25 ब्रांडों ने शराब बिक्री का 70% हिस्सा कब्जे में किया।

भाजपा का संकल्प: दोषियों को सजा दिलाएंगे

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। चुनावी वादे के अनुसार, AAP सरकार के 10 वर्षों के भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाया जाएगा और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि कैग रिपोर्ट पेश कर भाजपा ने जनता के सामने सच लाने की दिशा में पहला कदम उठाया है। भाजपा अब दिल्ली में पारदर्शी, स्वच्छ और जवाबदेह शासन देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.