विधायक चैतराम अटामी ने 24 कुण्डी महायज्ञ में की पूजा, क्षेत्र की समृद्धि की कामना




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल दंतेवाड़ा | ग्राम पंचायत पाहुरनार में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 24 कुण्डी महायज्ञ में विधायक चैतराम अटामी ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री एवं ग्राम पंचायत कासोली-1 के नव-निर्वाचित सरपंच शैलेश अटामी भी उपस्थित रहे।

महायज्ञ के दौरान विधायक चैतराम अटामी की विभिन्न समाज प्रमुखों से आत्मीय मुलाकात हुई, जहां क्षेत्र और समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।


