August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि पर भस्म आरती, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

1 min read

 

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** हर वर्ष की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, जो हेलीपैड के पास स्थित है, में भगवान भोलेनाथ की भव्य भस्म आरती संपन्न हुई। यह अनूठी परंपरा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

 

आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “जय हनुमान” के उद्घोष से गूंज उठा। भक्तों की इतनी भीड़ उमड़ी कि मंदिर प्रांगण खचाखच भर गया, और लोग आरती के दर्शन के लिए घंटों तक कतार में खड़े रहे।

भक्तों ने भस्म आरती के दर्शन कर खुद को धन्य महसूस किया और भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। मंदिर प्रशासन के अनुसार, यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर साल सैकड़ों श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.