May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दिव्यांग बच्चों के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक पहल

गोपाल मोदी के सहयोग से दिव्य ज्योति छात्रावास के मूक-बधिर बच्चों को दिखाई गई फिल्म “छावां”

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ दिव्य ज्योति छात्रावास के मूक-बधिर बच्चों के लिए एक अद्भुत और हृदयस्पर्शी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजसेवी गोपाल मोदी जी के सहयोग से इन विशेष बच्चों के लिए प्रेरणादायक फिल्म “छावां” दिखाने की पहल की गई, जिससे बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ एक नया अनुभव भी मिला।

इस कार्यक्रम में लगभग 90 छात्र-छात्राओं के साथ उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया और फिल्म का आनंद उठाया। बच्चों ने इस आयोजन के लिए गोपाल मोदी जी और उनके बेटे तुषार मोदी जी का आभार पुष्पगुच्छ और आभार पत्रिका के माध्यम से व्यक्त किया।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के कई प्रमुख सदस्य भी शामिल हुए, जिनमें रोटे रीता क्षेत्रपाल, मोहिंदर कौर, रोटे प्रेम अग्रवाल, रोटे पारस जैन, रोटे संजय अग्रवाल (गुड्डू) और सतनाम मल्होत्रा प्रमुख रहे। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम और भी उत्साहजनक बन गया।

यह आयोजन दिव्यांग बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ। उम्मीद है कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे इन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.