May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में फिर मिले गौवंश के अवशेष, क्षेत्र में आक्रोश आरोपियों की सूचना देने पर मिलेगा ₹15,000 का इनाम

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा की पुरानी बस्ती में हसदेव नदी तट पर एक बार फिर गौवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों को जब नदी किनारे बछड़े का कटा हुआ पैर दिखाई दिया, तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को दफना दिया।

गौरतलब है कि एक माह पूर्व भी इसी स्थान पर बछड़े का कटा हुआ सिर और पैर बरामद किया गया था। दोनों ही घटनाओं में गौहत्या कर अवशेषों को नदी किनारे फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के लोग नाराज हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुरानी बस्ती के नवनिर्वाचित पार्षद नूतनसिंह ठाकुर ने पुलिस पर दबाव बनाते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कराने की मांग की, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने धारा 325 BNS के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पार्षद नूतनसिंह ठाकुर ने सूचना देने वाले को ₹15,000 का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले की गहराई से जांच करने और संदेहियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.