March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में किरायेदारों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच तेज, सूचना न देने पर होगी सख्त कार्रवाई

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ जिले में सजग कोरबा अभियान के तहत होटल, लॉज, किरायेदार, कर्मचारी, मजदूर, फेरी करने वाले और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी संबंधित थाना/चौकी में अनिवार्य रूप से जमा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिलेभर में यह अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।

मकान मालिकों को किरायेदारों का सत्यापन कराना अनिवार्य

पुलिस ने मकान मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि वे अपने मकान किराए पर देते हैं तो—

  • किरायेदार का नाम, पता, मूल निवास, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जानकारी संबंधित थाना/चौकी में जमा कराएं।
  • यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल, लॉज या किराए के मकान में ठहरा हो, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
  • जानकारी न देने पर मकान मालिक पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, यदि किरायेदार किसी अपराध में संलिप्त पाया जाता है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनता से सहयोग की अपील

कोरबा एक औद्योगिक क्षेत्र है, जहां बाहरी लोग आकर व्यवसाय, मजदूरी और फेरी का काम करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी किरायेदारों का सत्यापन सुनिश्चित कर रही है। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तुरंत पुलिस थाना या चौकी में दें ताकि जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे।

“सजग कोरबा” अभियान के तहत जिलेभर में किरायेदारों की जांच जारी है, जिससे नागरिकों को सुरक्षा का बोध हो और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.