August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष पहल, दिव्यज्योति के बच्चों ने देखी फिल्म ‘छावां’

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।**** दिव्यज्योति छात्रावास के मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए थिएटर में फिल्म देखने का अनुभव अविस्मरणीय रहा। समाजसेवी गोपाल मोदी के सहयोग से इन विशेष बच्चों के लिए फिल्म “छावां” दिखाने का आयोजन किया गया, जिससे वे मनोरंजन के साथ-साथ नई सीख भी प्राप्त कर सके।

90 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, जताया आभार

इस कार्यक्रम में लगभग 90 छात्र-छात्राओं और उनके शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया और फिल्म का आनंद उठाया। विद्यार्थियों ने गोपाल मोदी और उनके पुत्र तुषार मोदी का पुष्पगुच्छ देकर आभार प्रकट किया।

रोटरी क्लब के सदस्यों की सहभागिता

इस आयोजन में रोटरी क्लब के कई सदस्य भी शामिल हुए, जिनमें रीता क्षेत्रपाल, मोहिंदर कौर, प्रेम अग्रवाल, पारस जैन, संजय अग्रवाल (गुड्डू) और सतनाम मल्होत्रा प्रमुख रहे। यह कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ और उनके जीवन में खुशियों के रंग भरने का एक प्रयास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.