March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बाल संप्रेषण गृह (बालक) का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।**** बाल संप्रेषण गृह (बालक) रिसदी, कोरबा का 25 फरवरी को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सत्येंद्र कुमार साहू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री शीलू सिंह एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां कुल 40 बालक उपस्थित थे।

बच्चों की सुविधाओं और कानूनी प्रक्रिया की जांच

निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायाधीशों ने रूटीन चार्ट के अनुसार—

  • भोजन व्यवस्था, नहाने की समुचित सुविधा, परिवार से बातचीत की व्यवस्था का जायजा लिया।
  • संप्रेषण गृह में निरूद्ध बालकों की अवधि, उनकी उम्र, अपराध की समीक्षा, पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
  • कमरों की स्थिति और रहने की सुविधाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारों पर चर्चा की।

यह निरीक्षण बाल संप्रेषण गृह में रह रहे विधि से संघर्षरत बालकों की सुरक्षा, मूलभूत आवश्यकताओं और कानूनी सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.