August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिला पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के नतीजे घोषित, विजयी प्रत्याशियों को मिला प्रमाण पत्र

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा।**** त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के तहत कोरबा जिले में तृतीय चरण का मतदान 23 फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चरण में जनपद पंचायत कटघोरा में 2 और जनपद पंचायत पाली में 3 जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए ग्रामीण मतदाताओं ने बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया।

विजयी प्रत्याशियों को मिला निर्वाचन प्रमाण पत्र

मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में रिटर्निंग अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया और उन्हें सम्यक निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए।

घोषित विजेता प्रत्याशी

घोषित परिणामों के अनुसार, निम्नलिखित उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त की—
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5: श्रीमती सुषमा रवि रजक
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6: श्री विनोद कुमार यादव
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7: श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8: श्रीमती माया रूपेश कंवर
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9: श्री कौशल नेटी

अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई प्रक्रिया

इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, उपसंचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की, तथा निर्वाचन प्रक्रिया में संलग्न अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस सफल निर्वाचन प्रक्रिया के साथ कोरबा जिले में पंचायत चुनाव-2025 के तृतीय चरण का समापन हुआ, जिसमें ग्रामीण मतदाताओं की भागीदारी सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.