May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पाली महोत्सव-2025: 26-27 फरवरी को दो दिवसीय आयोजन, सांस्कृतिक संध्या और प्रतियोगिताओं का आयोजन

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।**** जिला प्रशासन कोरबा के सौजन्य से 26 और 27 फरवरी को पाली महोत्सव का भव्य आयोजन ग्राम पंचायत केराझरिया, पाली के महोत्सव मैदान में किया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक संध्या सम्मेलन और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य अतिथि होंगे कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन
पाली महोत्सव के समापन समारोह में 27 फरवरी को कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महोत्सव के दौरान शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा रूट चार्ट तैयार किया गया है।

महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष आयोजन
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर इस महोत्सव का आयोजन स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से किया जा रहा है। साथ ही, यह आयोजन विभिन्न संस्कृतियों से परिचय कराने और पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

पहले दिन होगी साइकिल दौड़ और वीडियोग्राफी प्रतियोगिता
महोत्सव के पहले दिन साइकिल दौड़ का आयोजन होगा, जिसमें 15 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। विजेताओं को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। इसके अलावा, संस्कृति और पर्यटन पर आधारित वीडियोग्राफी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। प्रतिभागियों को तीन से चार मिनट की वीडियो बनाकर 21 फरवरी तक जिला प्रशासन को ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भेजनी होगी। चयनित वीडियो महोत्सव के दौरान प्रदर्शित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.