August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महाशिवरात्रि पर प्रातः 4 बजे सर्वमंगला मंदिर से कांवड़ यात्रा, कांवड़िया संघ ने दी अपील

1 min read

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 26 फरवरी, बुधवार को प्रातः 4 बजे कोरबा जिले में शिवभक्तों की भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा हसदेव नदी स्थित सर्वमंगला मंदिर से प्रारंभ होकर कनकेश्वर धाम, कनकी पहुंचेगी। इस दौरान पूरा मार्ग “हर-हर महादेव” के जयकारों से गुंजायमान रहेगा।

कोरबा कांवड़िया संघ ने की अधिक से अधिक शिवभक्तों की सहभागिता की अपील
कोरबा कांवड़िया संघ ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में इस पवित्र यात्रा में शामिल होने की अपील की है। कांवड़िए हसदेव नदी के कांवड़िया घाट से जल लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

शिवभक्तों के लिए विशेष सजावट और सिंगर की व्यवस्था
इस धार्मिक आयोजन के तहत रात्रि 8 बजे शिवभक्तों के लिए विशेष सिंगर की व्यवस्था कोलकाता फ्लावर डेकोरेशन द्वारा की गई है, जिससे यह आयोजन और भव्य हो सके।

यात्रा व्यवस्था की प्रमुख जिम्मेदारी
कांवड़ यात्रा कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं की जानकारी आयोजन समिति के प्रमुख नागरमल अग्रवाल, ठाकुरदास मनवानी, दिनेश पटेल एवं महेश अग्रवाल ने दी है। आयोजकों ने शहर के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.