May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिदोष संतुलन से सुस्वास्थ्य की राह: महिला पतंजलि योग समिति का जागरूकता कार्यक्रम

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** रायपुर महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ द्वारा ऑनलाइन प्रांतीय सह योग प्रशिक्षण शिविर में “त्रिदोष और हमारी प्रकृति से सुस्वास्थ्य” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार उत्तराखंड के आजीवन सदस्य एवं सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने वात, पित्त और कफ के आधार पर प्रकृति निर्धारण और आहार-विहार से सुस्वास्थ्य पाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

 

डॉ. शर्मा ने बताया कि त्रिदोषों को संतुलित रखकर निरोगी जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने प्रकृति अनुसार आहार-विहार न करने को रोग उत्पत्ति का मूल कारण बताते हुए सभी को अपनी प्रकृति के अनुरूप दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।

इस वर्चुअल सह योग प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य कार्यकारिणी सदस्या हेमलता साहू, कोरबा जिला प्रभारी एस. लक्ष्मी मूर्ति, महासमुंद से पूनम पटले, ममता प्रधान, बलौदाबाजार से राजेश्वरी बघेल, खुमेश्वरी वर्मा, रायगढ़ से शर्मिला नायक, बिलासपुर से संतोषी यादव, रश्मि श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रभारी कोरबा जिला विंद्रा चौहान एवं योग शिक्षिका आशा सोनी उपस्थित रहीं।

इसके अतिरिक्त प्रशिक्षार्थियों में सुनीता, जया, उपासना, स्वाति, मीनू, नम्रता, सीमा एवं हेमलता बाल्को समेत पूरे छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें इस सह योग प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आयुर्वेदिक सिद्धांतों के अनुसार स्वास्थ्य और जीवनशैली को सुधारने की प्रेरणा देना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.