May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक 24 फरवरी को, निकायों में

 

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे मार्गदर्शन, संगठन के प्रमुख पदाधिकारी होंगे शामिल

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की नगरीय निकाय चुनाव से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक 24 फरवरी को अपराह्न 4 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित होगी। बैठक में नगर निगमों के सभापति और नगरपालिकाओं-नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और नगरीय निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव चुनाव संबंधी मार्गदर्शन देंगे। इसमें सम्भाग प्रभारी-सह प्रभारी, नगरीय निकाय चुनाव के जिला प्रभारी-सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, नगर निगमों के संगठन प्रभारी-सह प्रभारी (चुनाव-2025), नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों के नियुक्त पर्यवेक्षक तथा नगरीय निकाय की प्रदेशस्तरीय टीम भाग लेगी।

उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद आगे की रणनीति तय करने के लिए यह बैठक बेहद अहम होगी। भाजपा ने विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए नगरीय निकायों में विकास कार्यों को गति देने का संकल्प लिया है। पार्टी अपने वादों को पूरा करते हुए स्वच्छता, आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं को सशक्त करने के लिए तेज़ी से कार्य करेगी। भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रदेश के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.