May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मन की बात” कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की एकजुटता, कार्यकर्ताओं में उत्साह

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****  रायपुर प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जामवाल ने जगन्नाथ मंदिर, गीतांजलि नगर, रायपुर में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का श्रवण किया।

 

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर, प्रदेश मंत्री श्री सच्चिदानंद उपासने, पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक श्री नंदे साहू, प्रदेश प्रवक्ता श्री संजय श्रीवास्तव, उपमहापौर श्रीमती पूनम पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा सहित रायपुर के सभी 60 पार्षदों और भाजपा मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय, सामाजिक एवं जनहितकारी मुद्दों पर अपने विचार साझा किए, जिससे कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा मिली। प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के पश्चात पार्टी नेताओं ने आम जनता तक प्रधानमंत्री की बातों को पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.