May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री मोदी और विष्णुदेव साय के बीच आत्मीय मुलाकात – मंच पर दिखी खास गर्मजोशी

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****  नई दिल्लीदिल्ली में गुरुवार को नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ली, लेकिन इस शपथ ग्रहण समारोह में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

मंच पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए, तो उन्होंने एनडीए के तमाम नेताओं से मुलाकात की, लेकिन जब बारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आई, तो माहौल खास नजर आया। प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मीय अंदाज में विष्णुदेव साय का हाथ थाम लिया और कुछ क्षणों तक उनका हालचाल पूछते रहे।

पीएम मोदी ने न सिर्फ उनसे गर्मजोशी से मुलाकात की, बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मंच पर मौजूद थे, लेकिन विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री मोदी के बीच आत्मीय संवाद चर्चा का विषय बन गया।

यह दृश्य दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी का विष्णुदेव साय के प्रति विशेष भरोसा और स्नेह है, जो राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण संकेत देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.