May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहना करोड़ों सनातनियों का अपमान – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** रायपुर, 20 फरवरी 2025: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहे जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बयान को करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों का घोर अपमान करार दिया और कहा कि ममता बनर्जी की मति भ्रष्ट हो गई है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “विनाश काले विपरीत बुद्धि! जब व्यक्ति के पतन का समय आता है, तो उसकी बुद्धि भ्रमित हो जाती है। ममता बनर्जी का यह बयान उनके मानसिक पतन का परिचायक है।” उन्होंने महाकुंभ को सनातन आस्था का पवित्र संगम बताते हुए कहा कि इसमें 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं। इसे ‘मृत्युकुंभ’ कहना न केवल अज्ञान और अहंकार को दर्शाता है, बल्कि सनातन संस्कृति का अपमान भी है।

ममता बनर्जी के बयान पर देशभर में आक्रोश

मुख्यमंत्री साय ने एक राष्ट्रीय समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि यह बयान करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कुत्सित प्रयास है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत उदाहरण है।

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने प्रयागराज महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ कहकर संबोधित किया था, जिसके बाद हिंदू समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। उनके इस बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है और इसे सनातन संस्कृति पर हमला बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.