March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

परमल सिंह कंवर दूसरी बार बने साखो ग्राम पंचायत के सरपंच

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** कोरबा जिले के पौड़ी-उपरोड़ा जनपद क्षेत्र में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। इसमें ग्राम पंचायत साखो से परमल सिंह कंवर ने सरपंच पद पर भारी मतों से जीत दर्ज की।

यह दूसरी बार है जब परमल सिंह कंवर को ग्रामीणों ने अपना सरपंच चुना है। जीत के बाद उन्होंने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत के विकास, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया।

ग्रामवासियों ने परमल सिंह कंवर को जीत की बधाई दी और उनके नेतृत्व में गांव के विकास की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.