May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो से मुलाकात कर महापौर संजू देवी राजपूत ने नगर विकास पर की चर्चा

 

त्रिनेत्र टाइम्स, कोरबा: कोरबा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत ने प्रदेश मंत्री भैया विकास रंजन महतो के निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की और नगर निगम के आगामी विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस महत्वपूर्ण भेंट में उनके साथ वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद रूबी दीदी, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद उपेंद्र पटेल, वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद उर्वशी राठौर एवं जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो रंजू यादव भी उपस्थित रहे।

कोरबा के विकास को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

 

इस बैठक के दौरान नगर निगम की कार्ययोजनाओं, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और स्वच्छता अभियान को लेकर गंभीर चर्चा हुई। महापौर संजू देवी राजपूत ने नगर की प्राथमिक समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश मंत्री से मार्गदर्शन लिया।

प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो ने महापौर संजू देवी राजपूत को उनकी जीत की बधाई देते हुए इसे जनसेवा की जीत बताया और कहा कि यह नगर निगम के विकास के एक नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि महापौर के नेतृत्व में कोरबा नगर निगम नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

नगर विकास का संकल्प और कार्यकर्ताओं की भूमिका

बैठक में उपस्थित नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी चुनावी सफलता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर चर्चा की। इस दौरान जल निकासी, स्वच्छता, सड़कों के विकास, यातायात सुधार और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। सभी ने मिलकर नगर के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुटता से कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई

महापौर संजू देवी राजपूत की यह सौजन्य भेंट कोरबा नगर निगम के विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में कोरबा के नागरिकों को और अधिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.