May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

देवेंद्र यादव को मिली जमानत, बेगुनाही पर नहीं लगी मुहर: दाऊ अनुराग अग्रवाल का बड़ा बयान

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** रायपुर: कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव को जमानत मिलने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दाऊ अनुराग अग्रवाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जमानत मिलना बेगुनाही का प्रमाण नहीं होता। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस ही जमानत पर चल रही है।

इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुई घटनाओं पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की शांत फिजा को खराब करने वाले लोग बाबा घासीदास के अनुयायियों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को समाज, जनता और कानून—तीनों माफ नहीं करेंगे और उन्हें सजा जरूर मिलेगी।

राजनीतिक गलियारों में यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है, और इसे कांग्रेस के खिलाफ एक बड़ा हमला माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.