May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा एचटीपीएस प्रबंधन ने लगाया चिकित्सा जांच एवं उपचार शिविर

 


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****  कोरबा  हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा-पश्चिम प्रबंधन द्वारा ग्राम नवागांव कला एवं मड़वा-महुआ में चिकित्सा जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 64 मरीजों की जांच कर चिकित्सा सलाह एवं दवाइयों का वितरण किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी द्वारा समय-समय पर अपने आसपास के ग्रामो में जन कल्याण के कार्य कराए जाते हैं।
विद्युत गृह के मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस.सी. खरे एवं उनकी टीम के सहयोग से ग्राम नवागांव कला एवं मड़वा-महुआ में चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन हुआ। चिकित्सा विभाग की टीम में शामिल चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार पटेल एवं डॉ. किशन निर्मलकर द्वारा दोनों ग्रामो में पहुंचकर मरीजों की जांच कर उन्हें जीवन रक्षक दवाइयां दी गईं। ग्राम नवागांव कला में 27 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। जबकि ग्राम मड़वा-महुआ में 37 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
चिकित्सा अधिकारी ने ग्राम मड़वा-महुआ में आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए पोषण आहार से संबंधित जानकारी दी। साथ ही मितानिनों को जागरूक करते हुए बच्चों को प्रति छमाही कृमिनाशक दवाइयां वितरित करने की सलाह दी गईं। इस अवसर पर ग्राम नवागांव कला के पंचायत सचिव हेमन यादव एवं मड़वा महुआ की आंगनबाड़ी सहायिका बृंदा कंवर उपस्थित रहीं। शिविर में कार्यपालन अभियंता सुधीर टिकरिहा, कल्याण अधिकारी सुरेश कंवर एवं पैरामेडिकल कर्मचारी हेमकुमार व रामप्रताप ने सहयोग दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.