March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महापौर संजू देवी राजपूत ने प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो से की मुलाकात, नगर विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

 

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। कोरबा नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत ने प्रदेश मंत्री भैया विकास रंजन महतो के निवास पर पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान नगर के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और स्वच्छता अभियान को लेकर गहन चर्चा हुई।

इस महत्वपूर्ण भेंट में महापौर संजू देवी राजपूत के साथ वार्ड क्रमांक 08 की पार्षद रूबी दीदी, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद उपेंद्र पटेल, वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद उर्वशी राठौर एवं जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो रंजू यादव भी उपस्थित रहीं।

कोरबा के विकास को लेकर हुई व्यापक चर्चा

बैठक के दौरान नगर निगम की विभिन्न कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। महापौर संजू देवी राजपूत ने नगर की प्राथमिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो ने महापौर संजू देवी राजपूत को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जनसेवा की जीत है और यह नगर निगम के विकास के एक नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि महापौर के नेतृत्व में कोरबा नगर निगम नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

नगर विकास पर प्रतिबद्धता

बैठक में नगर की जल निकासी, स्वच्छता, सड़कों के विकास, यातायात सुधार और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने नगर के समग्र विकास के लिए एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया।

महापौर संजू देवी राजपूत की यह पहल कोरबा नगर निगम के उज्जवल भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। इससे आने वाले समय में कोरबा के नागरिकों को और अधिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.