May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दी बधाई

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार दिल्लीवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करेगी।

श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति को निरंतर सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी महिलाओं को नेतृत्व के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसका प्रमाण हाल ही में संसद और विधानमंडलों में 33% आरक्षण देने वाले नारी शक्ति वंदन विधेयक का पारित होना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश की कमान एक महिला नेता को सौंपकर प्रधानमंत्री मोदी ने यह संदेश दिया है कि विकसित भारत की परिकल्पना में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के समान है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह का भी आभार जताया कि उन्होंने दिल्ली के लिए एक सुयोग्य नेतृत्व का चयन किया।

रेखा गुप्ता की नियुक्ति को भाजपा की नारी सशक्तिकरण नीति का बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को और बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.