March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा को जनता का अपार आशीर्वाद – विजय शर्मा

नगरीय निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ – विजय शर्मा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** रायपुर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। पहले चरण में 160 जिला पंचायत सीटों में से भाजपा के 108 और भाजपा समर्थित 17 निर्दलीय प्रत्याशी (कुल 125 सीटों) पर विजयी हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराएगा और “डबल इंजन सरकार” के बाद अब पंचायतों में “ट्रिपल इंजन सरकार” तेजी से विकास कार्य करेगी।

भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धियाँ:
पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने भाजपा सरकार के 13 महीने के कार्यकाल में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को गिनाया—
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू, 6 लाख को राशि जारी।
धान के बकाया बोनस का भुगतान सरकार बनते ही पूरा किया गया।
70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रति माह की आर्थिक सहायता।
5.62 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को ₹10,000 वार्षिक सहायता।
तेंदूपत्ता संग्राहकों को ₹5500 प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी शुरू।
ग्राम पंचायतों को अधिक अधिकार और पर्याप्त फंड देकर उन्हें सशक्त किया गया।
मनरेगा के तहत 1100 लाख मानव दिवस सृजन का लक्ष्य, जिसमें से 989 लाख मानव दिवस पूरा।
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक 8.46 लाख आवासों की स्वीकृति।

कांग्रेस का सूपड़ा साफ, भाजपा पर जनता का भरोसा – विजय शर्मा

विजय शर्मा ने कहा कि जनता ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। पहले विधानसभा, फिर लोकसभा और नगरीय निकाय चुनावों में हार के बाद, अब पंचायत चुनावों में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सादगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और राज्य में भाजपा सरकार की सुशासन नीति के कारण जनता का विश्वास लगातार भाजपा के पक्ष में बना हुआ है।

ग्राम विकास की नई योजनाएँ और भाजपा की प्रतिबद्धता

उन्होंने बताया कि—
202 ग्राम पंचायतों में “महतारी सदन” बनाए जा रहे हैं, जिसके लिए ₹50 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है।
मनरेगा के तहत 2,147 करोड़ रुपए का भुगतान सुनिश्चित किया गया है।
छूटे हुए पात्र परिवारों के लिए नवीन सर्वे शुरू किया गया, जिससे मध्यम आय वर्ग भी आवास योजना का लाभ उठा सकेगा।

पंचायत मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को पूरा कर रही है। आने वाले समय में ग्रामों, पंचायतों और शहरों का समग्र विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.