August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जनपद पंचायत कोरबा व करतला के नव निर्वाचित सदस्यों का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** कोरबा जनपद पंचायत कोरबा व करतला के नव निर्वाचित सदस्यों का भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, कोरबा में भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र पांडे, संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, नरेंद्र देवांगन, सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्रीगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित जनपद सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें जनता की सेवा में समर्पित रहने का संदेश दिया। साथ ही, भाजपा संगठन की मजबूती एवं जनहित में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई।

 

समारोह में नव निर्वाचित सदस्यों का फूल-मालाओं एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी की विचारधारा एवं संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस भव्य समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्रीगण एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.