August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जिला पंचायत चुनाव में महिलाओं का जलवा, रेणुका राठिया, सुष्मिता अनंत और सावित्री कंवर ने मारी बाजी

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा **** जिला पंचायत चुनाव में महिला शक्ति का दबदबा देखने को मिला, जहां जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1, 2 और 3 से महिला प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज कीरेणुका राठिया (क्षेत्र क्रमांक 1), सुष्मिता कमलेश अनंत (क्षेत्र क्रमांक 2) और सावित्री अजय कंवर (क्षेत्र क्रमांक 3) ने अपने-अपने क्षेत्रों में भारी मतों से जीत हासिल की।

भारी मतों से जीतकर आईं विजयी प्रत्याशी

✔️ रेणुका राठियाजिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से विजयी।
✔️ सुष्मिता कमलेश अनंतजिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से विजयी।
✔️ सावित्री अजय कंवरजिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से विजयी।

तीनों महिला प्रत्याशियों की जीत से उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। यह जीत महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और जनसमर्थन को दर्शाती है।

समर्थकों में खुशी की लहर, जश्न का माहौल

विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ जश्न मनाया। जनता ने इन महिला नेताओं पर भरोसा जताया और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया।

महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं विजयी प्रत्याशी

इस जीत ने महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण की दिशा में एक नई मिसाल कायम की। क्षेत्र की जनता को इनसे बेहतर विकास कार्यों की उम्मीद है। विजयी प्रत्याशियों ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.