जनपद पंचायत कोरबा व करतला के नव निर्वाचित सदस्यों का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत
1 min read


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **** कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा एवं करतला के नव निर्वाचित सदस्यों का भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, कोरबा में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और जनता की सेवा में समर्पित रहने का संदेश दिया।

स्वागत समारोह में पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र पांडे, संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, नरेंद्र देवांगन, महामंत्रीगण एवं सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और जनहित में किए जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस भव्य समारोह में कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित जनपद सदस्यों का फूल-मालाओं एवं आतिशबाजी के साथ जोशीला स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को और सशक्त बनाने तथा संगठनात्मक कार्यों को मजबूती देने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।








