August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

विधायक चैतराम अटामी ने गृह ग्राम कासोली पहुंचकर किया मतदान, लोकतंत्र के महापर्व में निभाई सहभागिता

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स, कोरबा। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत विधायक चैतराम अटामी ने अपने गृह ग्राम कासोली पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने बूथ क्रमांक 44, पटेल पारा कासोली-1 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विधायक अटामी ने कहा कि उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई है और सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है, वैसे ही पंचायत चुनाव में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी भारी संख्या में विजयी होंगे, जिससे पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.