March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिला पंचायत चुनाव में हुआ बड़ा उलटफेर

निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री अजय कंवर ने दिग्गजों को हराया

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत एवं जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 3 में निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री अजय कंवर ने बड़ी जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने मौजूदा कांग्रेस विधायक फूलसिंह राठिया की बहू कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती कमला राठिया, वर्तमान जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कंवर, श्रीमती हेमलता राठिया, और जनपद सदस्य त्रिवेणी राठिया जैसे दिग्गजों को मात दी है। 17 फरवरी को हुए मतदान में लगभग 8 हजार वोटों के बड़े अंतर से सावित्री कंवर ने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को हराया।

जनता ने अजय कंवर की सेवा भावना को प्राथमिकता दी

इस चुनाव में क्षेत्र क्रमांक-3 के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के मतदाताओं ने सरल-सहज और मिलनसार छवि वाले युवा नेता अजय कंवर की सेवा भावना को प्राथमिकता दी। अजय कंवर ने पार्टी से समर्थन और टिकट की मांग की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया और अपने साथी मित्रों के साथ चुनाव प्रचार अभियान में जुट गए।

इस पूरे चुनाव का संचालन लखन गोस्वामी के मार्गदर्शन में किया गया। लखन गोस्वामी के अलावा उनकी पूरी टीम द्वारा सावित्री अजय कंवर का सहयोग किया गया, जिसमें मुख्य रूप से महेंद्र महतो, संजीव शर्मा, फिरतन विश्वकर्मा, विरेंद्र शुक्ला, सरोज रात्रे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

जनता का आभार जताया

छात्र राजनीति के समय से ही सक्रिय और लोगों के सुख-दुःख में काम आने वाले अजय कंवर ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं और चुनाव में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग देने वालों के प्रति आभार प्रकट किया है।

सावित्री कंवर ने कहा कि जनता ने उन्हें जो स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया है, वे उसकी सेवा में कोई कमी नहीं रखेंगी और  संपर्क क्षेत्र क्रमांक 3 के विकास के लिए तत्पर रहकर कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.