March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा की ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास की जीत” – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर।**** छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशभर के नगरीय निकायों में भाजपा की प्रचंड जीत को जनता के विश्वास और विकास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने कार्यों के बल पर जनता के बीच गई और जनता ने विकासपरक नीतियों पर मुहर लगाते हुए भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

“कांग्रेस लगातार शून्य की ओर बढ़ रही है” – साव

श्री साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “दिल्ली में कांग्रेस शून्य पर रही, छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में भी शून्य पर रही, कांग्रेस लगातार शून्य की ओर बढ़ रही है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के जनादेश का अपमान कर रही है और निकाय चुनावों में भाजपा की जीत को ईवीएम की जीत बताना जनता का अपमान है।

“भाजपा का बढ़ता जनाधार, पंचायत चुनावों में भी मिलेगी बड़ी जीत”

उन्होंने कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है—
✅ विधानसभा चुनाव में 46% से अधिक वोट
✅ लोकसभा चुनाव में 52% से अधिक वोट
✅ नगरीय निकाय चुनाव में 55.41% वोट

उन्होंने विश्वास जताया कि अब पंचायत चुनावों में भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की बड़ी जीत होगी

“डबल इंजन सरकार ने किए वादे पूरे”

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने मोदी गारंटी को पूरा किया—
नगर निकायों को ₹7,500 करोड़ की राशि जारी
जनसमस्या निवारण एवं स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन
अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों का तेजी से निपटारा
किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ₹3,100/क्विंटल पर खरीदी
महिलाओं के खाते में ₹1,000 प्रति माह (महतारी वंदन योजना)
तेंदूपत्ता संग्राहकों को बढ़ी हुई दर ₹5,500 प्रति बोरा
भूमिहीन कृषि मजदूरों को ₹10,000 सालाना सहायता
प्रधानमंत्री आवास योजना में 8 लाख से अधिक हितग्राहियों को पहली किश्त जारी

“गांवों में भी भाजपा के पक्ष में माहौल”

उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के पहले चरण में भारी उत्साह देखने को मिला। गांवों में भाजपा समर्थित पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में जीतकर आएंगे और गांवों का विकास तेज गति से आगे बढ़ेगा।

“भाजपा का सुशासन पूरे प्रदेश में दिख रहा”

श्री साव ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार का सुशासन पूरे प्रदेश में नजर आ रहा है, जिसके चलते जनता ने नगरीय निकायों में भाजपा को जीत दिलाई और पंचायत चुनावों में भी भाजपा का परचम लहराने जा रहा है।

पत्रकार वार्ता में उपस्थित प्रमुख नेता

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, सुरेंद्र पाटनी और पैनलिस्ट डॉ. किरण बघेल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.