May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महापौर संजय पांडे ने मां दंतेश्वरी के दरबार में टेका माथा, क्षेत्र की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल  दंतेवाड़ा।**** नव निर्वाचित जगदलपुर महापौर संजय पांडे रविवार को दंतेवाड़ा पहुंचे, जहां विधायक चैतराम अटामी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मंदिर चौक पर आतिशबाजी और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।

मां दंतेश्वरी से लिया आशीर्वाद

महापौर संजय पांडे अपने परिवार सहित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

भाजपा कार्यकर्ताओं की रही बड़ी उपस्थिति

इस दौरान विधायक चैतराम अटामी, नगर पालिका अध्यक्ष दंतेवाड़ा पायल गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष जय भंसाली, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर महेश्वरी, राजेश बोरबन, साजन सिंह, पार्षद कैलाश गुप्त, शिव, अभिषेक तिवारी, आशु आचार्य, तेजपाल शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मां दंतेश्वरी के दर्शन के बाद महापौर संजय पांडे ने कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद किया और नगर के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.