May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महापौर संजू देवी राजपूत करेंगी हनुमान मंदिर में भोग अर्पण, भक्तों को बांटेंगी प्रसाद

 

त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा अंचल के पुराना बस स्टैंड स्थित मनोकामना सिद्ध श्रीराम हनुमान मंदिर में 18 फरवरी, मंगलवार को नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की ओर से भोग प्रसाद अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर वे अपने हाथों से सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरण भी करेंगी।

भक्तों से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह

मंदिर समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचें, महापौर संजू देवी का स्वागत करें और हर मंगलवार की तरह संगीतमय हनुमान चालीसा के पाठ में भाग लें।

इस धार्मिक आयोजन के दौरान भक्तों को हनुमानजी की विशेष पूजा-अर्चना का लाभ मिलेगा और नगर में सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.