March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर निकली आभार रैली, महापौर संजू देवी हुईं भावुक

 

 त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा।****/ कोरबा नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के बाद सोमवार को शहर में भव्य विजय आभार रैली निकाली गई। रैली में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

रैली सीतामणी से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड होते हुए टीपी नगर चौक तक निकाली गई, जहां विभिन्न संगठनों और नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।

श्री लखन लाल देवांगन ने जनता को दिया जीत का श्रेय

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा, “यह जीत केवल भाजपा की नहीं, बल्कि जनता के अपार विश्वास की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकासपरक नीतियों और एक साल में 400 करोड़ रुपये के कार्यों का परिणाम है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जनता का विश्वास खो दिया है और उनकी नीतियां जनता के हितों के विपरीत रही हैं, इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया।

भावुक हुईं महापौर संजू देवी, जनता को दिया धन्यवाद

रैली के दौरान पुराना बस स्टैंड पर जब भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत का भव्य स्वागत किया, तो वह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, “आप सभी के अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। हम माननीय मंत्रीजी के नेतृत्व में कोरबा शहर को सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए संकल्पित हैं।”

भव्य स्वागत करने वाले प्रमुख संगठन एवं नेता

रैली में पूर्व महापौर जोगेश लांबा, भाजपा कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, देवेंद्र पांडेय, वार्ड 18 के निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन, वार्ड 31 के पार्षद अशोक चावलानी, नरेंद्र पाटनवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, डॉ. राजेश राठौर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, रंजू यादव, दीपक यादव, सागर राजपूत, दीनदयाल पटेल, राजा यादव, सुशील गर्ग, वैभव शर्मा, अनिल यादव, विशाल सचदेवा, अभिषेक पालीवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पुराना बस स्टैंड पर वार्ड क्रमांक 6 और 7 के पार्षद नूतन सिंह, धनश्री साहू, श्रीमती धन कुमारी गर्ग और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी महापौर और मंत्रीजी का भव्य स्वागत किया।

व्यापारिक संगठनों और नागरिकों ने किया भव्य स्वागत

रैली के दौरान जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह अग्रवाल, पवन अग्रवाल, कृष्णा ग्रुप के संचालक राजा मोदी, जिला ऑटो संघ, जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी समेत कई व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं का अभिनंदन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश, जनता ने दिखाया समर्थन

इस भव्य आभार रैली ने कोरबा में भाजपा की मजबूत पकड़ को एक बार फिर साबित कर दिया। जगह-जगह पर भाजपा समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने रैली में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.