May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सीतामणी से टीपी नगर चौक तक भाजपा की जन आभार रैली हुई प्रारंभ

त्रिनेत्र टाइम्स   कोरबा: नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद जनता का आभार व्यक्त करने के लिए निकाली गई जन आभार रैली आज दोपहर 3 बजे सीतामणी से प्रारंभ हुई।

इस रैली में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज शर्मा, जोगेश लांबा सभी भाजपा पार्षद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

रैली में भारी उत्साह देखा गया, और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थन में नारेबाजी की। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए टीपी नगर चौक की ओर बढ़ रही है, जहाँ इसका समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.