August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दिव्य ज्योति विशेष विद्यालय में 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स, कोरबा: दिव्य ज्योति विशेष विद्यालय, कोरबा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विद्यार्थियों ने अपने गीत-संगीत और कला कौशल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रीता क्षेत्रपाल ने विद्यार्थियों को आगे शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित किया और बालिकाओं को सिलाई-कढ़ाई में दक्षता हासिल कर आत्मनिर्भर बनने का सुझाव दिया।

इस दौरान कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने सांकेतिक भाषा में अपने विचार प्रकट करते हुए विद्यालय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और यहां से सीखी बातों को जीवन में अमल करने का संकल्प लिया।

अंत में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। समारोह ने सभी के मन में भावनात्मक और प्रेरणादायक स्मृतियां छोड़ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.