May 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

36 घंटे में 60 लाख की डकैती सुलझाने पर रायपुर पुलिस सम्मानित

 

त्रिनेत्र टाइम्स, रायपुर: रायपुर पुलिस ने हाल ही में हुई 60 लाख रुपये की डकैती को महज 36 घंटे के भीतर सुलझाने और अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस सराहनीय कार्य के लिए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर ने पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह का सम्मान किया।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष पंकज चोपड़ा के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंट कर उनकी टीम की तत्परता और समर्पण की सराहना की। इस मौके पर क्लब के अन्य सदस्य एस.के. अग्रवाल, मुनीश सग्गर, हेमंत अग्रवाल, रंजन नत्थानी, विनय अग्रवाल, पंकज माहेश्वरी, बीरेन्द्र शर्मा, राजेश चौरसिया और राजीव अग्रवाल भी मौजूद रहे।

शहरवासियों ने भी रायपुर पुलिस की इस तेज और सटीक कार्रवाई की सराहना की है। इस सफलता से न केवल अपराध पर कड़ा प्रहार हुआ है, बल्कि आम नागरिकों का कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

सम्मान समारोह के दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष पंकज चोपड़ा ने पुलिस अधीक्षक से चर्चा करते हुए पुलिस विभाग के लिए शेड निर्माण जैसे कार्यों में रोटरी क्लब द्वारा सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।

रायपुर पुलिस की यह उपलब्धि उनकी सतर्कता और अपराध नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे नागरिकों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.