March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा को जल्द मिलेगा एल्यूमीनियम पार्क, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

त्रिनेत्र टाइम्स, कोरबा: कोरबा जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए जल्द ही बहुप्रतीक्षित एल्यूमीनियम पार्क की नींव रखी जाने की संभावना है। यह पार्क भारत एल्यूमीनियम कंपनी (बालको) के समीप स्थापित किया जाएगा, जिससे जिले में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार ने एल्यूमीनियम पार्क के लिए जमीन आबंटन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वर्ष 2024 के आम बजट में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा इसके लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि सरकार इस परियोजना के लिए तेजी से कार्य कर रही है और जमीन आबंटन के लिए पत्र भी भेजा गया है

यह एल्यूमीनियम पार्क कोरबा जिले के औद्योगिक परिदृश्य को मजबूत करेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा। साथ ही, इससे जिले में छोटे और मध्यम स्तर के औद्योगिक इकाइयों को भी बढ़ावा मिलेगा।

सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता के तहत परियोजना को शीघ्र क्रियान्वित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह एल्यूमीनियम पार्क न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देगा बल्कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी सशक्त बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.