August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक जीत! भाजपा ने सभी पांच निकायों में लहराया परचम

1 min read

पहले ऐसे जिलाध्यक्ष बने संतोष गुप्ता, जिनके कार्यकाल में भाजपा ने सभी निकायों में हासिल की जीत

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल  दंतेवाड़ा।**** भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगरीय निकाय चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए संतोष गुप्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था। उनके नेतृत्व में भाजपा ने दंतेवाड़ा जिले के पांचों नगरीय निकायों में प्रचंड जीत दर्ज की, जो अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस शानदार विजय के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने जिले की जनता का आभार व्यक्त किया और इसे भाजपा के सुशासन व विकास कार्यों पर जनता के भरोसे की जीत बताया।

जनता ने कांग्रेस के छल-प्रपंच को नकारा – संतोष गुप्ता

भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने इस जीत को भाजपा के सिद्धांतों और नीतियों की स्वीकृति करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने दोहरे चरित्र से प्रदेश के नगरीय निकायों को अराजकता की ओर धकेलने की कोशिश की, लेकिन जनता ने उसके षड्यंत्रों को नकारते हुए भाजपा के विकास और सुशासन को चुना।

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार करेगी प्रदेश का विकास

श्री गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार अब और अधिक ताकत के साथ प्रदेश के विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी। युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए नए अवसर सृजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार अन्याय, भ्रष्टाचार और कांग्रेस के छल-कपट की राजनीति से प्रदेश को मुक्त करने का काम करेगी।

जनता के अटल विश्वास का सम्मान करेगी भाजपा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि यह जीत जनता-जनार्दन के संकल्पों की जीत है। जनता ने भाजपा के अटल विश्वास पत्र पर भरोसा जताया है और भाजपा इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।

“हम जिले की जनता के आभारी हैं जिन्होंने भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश दिया। यह जीत विकास और सुशासन की जीत है, हम हर नागरिक की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।” – संतोष गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष, दंतेवाड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.