भाजपा प्रत्याशियों को जीत का मंत्र, कोरबा में रणनीतिक बैठक संपन्न




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा, ****– भारतीय जनता पार्टी कोरबा के अधिकृत जिला पंचायत प्रत्याशियों की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय दीनदयाल कुंज, कोरबा में आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्याशियों को चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने के दिशा-निर्देश दिए।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने की। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, प्रदेश मंत्री विकास महतो, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, पवन गर्ग, राजेंद्र पांडेय, महामंत्री टिकेश्वर राठिया, संतोष देवागन और अशोक चावलानी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
प्रदेश मंत्री विकास महतो ने भाजपा प्रत्याशियों को एक संगठित रणनीति पर जोर देते हुए कहा,
“यह चुनाव केवल प्रत्याशियों की जीत का नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा को जनता के बीच मजबूत करने का भी अवसर है। हमें एकजुट होकर संगठन की ताकत को बढ़ाना होगा।”

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा,
“यह चुनाव केवल जीतने के लिए नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को जीतने के लिए है। भाजपा सरकार ने गांव, गरीब और किसानों के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें हमें हर घर तक पहुंचाना होगा।”
पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने प्रत्याशियों को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने का आग्रह किया।
बैठक के अंत में सभी प्रत्याशियों ने एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरने और भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लिया।



