July 5, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बुद्धिजीवी सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का संबोधन, कांग्रेस पर भाजपा का हमला

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****  रायपुर, 12 फरवरी 2025 – केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी आज दोपहर 3 बजे होटल बेबीलोन कैपिटल, वीआईपी चौक में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, बुद्धिजीवी वर्ग और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

इस बीच, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता दाऊ अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस पहले ही हार मान चुकी है और अपनी हार की खीज छुपाने के लिए बहाने तलाश रही है।”

 

उन्होंने आगे कहा,
“आज वे परिसीमन और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं, चुनाव परिणाम आते-आते वे ईवीएम पर भी आरोप लगाने लगेंगे। लेकिन जनता भाजपा के साथ है और हम प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतने जा रहे हैं।”

भाजपा नेता विष्णु देव साय के नेतृत्व में संगठन मजबूती से काम कर रहा है, और जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। पार्टी का दावा है कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.