लोकतंत्र के महापर्व में कलेक्टर अजीत वसंत ने पत्नी संग किया मतदान, पहला वोट धर्मपत्नी ने डाला”




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा,**** – नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत मतदान दिवस पर कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रूपल ठाकुर के साथ मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने डिंगापुर मतदान केंद्र क्रमांक 163 में पहुंचकर मतदान किया।
इस दौरान एक रोचक संयोग देखने को मिला, जब पहला वोट कलेक्टर श्री वसंत की धर्मपत्नी श्रीमती रूपल ठाकुर ने डाला। कलेक्टर श्री वसंत ने भी विधिवत रूप से मतदाता पर्ची प्राप्त कर मतदान केंद्र के अंदर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडे ने भी मतदान केंद्र क्रमांक 163 में पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। कलेक्टर ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।


