March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रायगढ़ राजघराने के राजा श्रीमंत देवेंद्र प्रताप सिंह बने राज्यसभा सांसद, छत्तीसगढ़ से हुए मनोनीत”

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  रायगढ़, छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ की राजनीति और गौरवशाली इतिहास के लिए यह एक महत्वपूर्ण क्षण है, जब रायगढ़ राजघराने के राजा श्रीमंत देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा सांसद के रूप में मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

राजा श्रीमंत देवेंद्र प्रताप सिंह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर से जुड़े हुए हैं और लंबे समय से समाजसेवा व जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति से प्रदेश की आवाज और मजबूती से गूंजेगी, साथ ही राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रीय पटल पर मजबूती मिलेगी।

उनकी मनोनयन की घोषणा के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ की जनता के विश्वास पर खरा उतरने और प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.