March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने किया मतदान, विकास के लिए जनता से मांगा आशीर्वाद”

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। उन्होंने कोतवाली के सामने थाना स्कूल स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान से पहले श्रीमती राजपूत माँ सर्वमंगला मंदिर गईं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर कोरबा के उज्ज्वल भविष्य और जनता की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया।

मतदान के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कोरबा के मतदाता एक बड़े बदलाव के लिए तैयार हैं। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन पर भरोसा जताते हुए भाजपा को समर्थन दे रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि कोरबा नगर निगम में इस बार भाजपा की जीत निश्चित है और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.