March 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा नगर निगम चुनाव: वार्ड 25 से सोनू भाटिया ने जनता से समर्थन देने की अपील की

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड क्रमांक 25, शिवाजी नगर से सोनू भाटिया को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इस अवसर पर उन्होंने एचआईजी मित्र मंडल परिवार के सभी बुजुर्गों को सादर प्रणाम करते हुए, वार्ड के मतदाताओं से भाजपा को समर्थन देने की प्रार्थना की है।

 

सोनू भाटिया ने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा के पार्षद प्रत्याशी संतोष राय को बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं और साथ ही महापौर पद के लिए श्रीमती संजू देवी राजपूत को भी अपना समर्थन दें, जिससे कोरबा नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाई जा सके। उन्होंने कांग्रेस की पिछली 10 वर्षों की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इस दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं हुआ और जनता को केवल गुमराह किया गया।

उन्होंने मतदाताओं से “अब नहीं तो कभी नहीं” की भावना के साथ बदलाव लाने की अपील की और कहा कि उनका एक वोट कोरबा शहर की दिशा और दशा बदल सकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा के नेतृत्व में कोरबा का समग्र विकास होगा और जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास!”

– सोनू भाटिया
चुनाव प्रभारी, वार्ड क्रमांक 25, शिवाजी नगर, कोरबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.